फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में भीम स्टेडियम से एडीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया हर घर तिरंगा यात्रा को रवाना

नवीन दलाल Updated Wed, 13 Aug 2025 02:24 PM IST

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भीम स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हर घर तिरंगा साइकिल, बाइक रैली को एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल और नगराधीश अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान एडीसी नागपाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देती है। तिरंगा साइकिल चेतना रैली के माध्यम से नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देना है। इस रैली में लोग साइकिल पर तिरंगा लेकर चलते हैं और देश के प्रति अपनी एकता और समर्थन का प्रदर्शन करते हैं। यह रैली देश की स्वतंत्रता का जश्न मनाने के साथ-साथ देश के इतिहास, संस्कृति और मूल्यों के बारे में जागरूक करती है। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त तक विभिन्न विभागों द्वारा अनेक गतिविधि आयोजित कर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें