भिवानी। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने खेत से पंखा व इंजन चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 1500 रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में अंकित निवासी भुरटाना जिला भिवानी ने थाना बवानी खेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि 3 अक्तूबर की रात को अज्ञात व्यक्ति उनके चाचा के खेत से एक पंखा व इंजन चोरी करके ले गए। शिकायत के आधार पर थाना बवानीखेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के मुख्य सिपाही हरि सिंह ने आरोपी नरेश निवासी बलियाली जिला भिवानी को सेंट्रल पार्क भिवानी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की वारदात से संबंधित 1500 रुपये बरामद किए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मेहनत-मजदूरी का काम करता है तथा अपने शौक पूरे करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।