फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के धनाना द्वितीय में जमीनी विवाद में ट्रैक्टर से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला व बेटे को कुचला

गांव धनाना द्वितीय में शुक्रवार देर शाम को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष के व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला और उसके बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर से कुचले जाने से धनाना द्वितीय निवासी 70 वर्षीय प्यारी देवी की मौत हो गई जबकि उसका बेटा 38 वर्षीय राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है वहीं वारदात की सूचना के बाद डीएसपी महेश कुमार व सदर पुलिस थाना एसएचओ महावीर सिंह मौके पर पहुंचे। गांव धनाना निवासी 70 वर्षीय प्यारी देवी के परिवार में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के ही लोगों के बीच तनाव बना हुआ था। इसी के चलते शुक्रवार शाम को खेत में ये विवाद बढ़ गया तो प्यारी देवी अपने बेटे राजेश के साथ खेत में समझाने के लिए गई थी। इसी दौरान राजेश के चचेरे भाई अमित ने दोनों को ट्रैक्टर से कुचल दिया। प्यारी देवी और राजेश को गंभीर चोटें आई। दोनों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्यारी देवी को मृत घोषित कर दिया वहीं राजेश को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए हिसार के जिंदल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है। डीएसपी महेश ने बताया कि परिवार के ही लोगों के बीच जमीनी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है। जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है। शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है, जिसका शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा वहीं घायल युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस इस संबंध में मृतक महिला के परिजनों के बयान दर्ज इस संबंध में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी। गांव में किसी तरह का तनान ना बने इसके लिए पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें