फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्मारक को देखने रोहतक तक से आए लोग, स्लॉट रहे हाउसफुस

अंबाला। 1857 की क्रांति को समर्पित शहीद स्मारक रविवार को लोगों के लिए खोल दिया। पहले दिन अंबाला ही नहीं बल्कि रोहतक, जींद और हरियाणा के अन्य जिलों से पर्यटक अधिक आए। अंबाला में सैन्य परिवारों ने भी इसे देखने के लिए टिकट बुक कराई हुई थीं। वह भी इतिहास को शहीद स्मारक के माध्यम से देखते हुए दिखे। शहीद स्मारक को देखने के लिए आपको किसी बड़े संग्रहालय जैसा ही अनुभव प्राप्त होगा। टिकट काउंटर से पहले आपको शहीद स्मारक के बारे में आपके गाइड बताएंगे। यहां क्या- क्या सावधानियां बरतनी है यह भी बताया जाता है। मुख्य गेट से लेकर संग्रहालय के गेट तक तीन बार चेकिंग की जाती है। इसके बाद हर गैलर में गाइड आपको उसे गैलरी की विशेषता बताएंगे। यहां आप फोटो खींचकर अपने अनुभव को यादों में कैद कर सकते हैं, हालांकि वीडयोग्राफी पर पाबंदी रहेगी। --------------- आधार बिना बुकिंग रद्द, रोजाना 500 दर्शकों को प्रवेश मंत्री विज ने बताया कि ट्रायल रन के तहत फिलहाल प्रतिदिन केवल 500 लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रवेश निशुल्क रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना आधार कार्ड के की गई कुछ शुरुआती बुकिंग रद्द कर दी गई हैं और अब ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार अनिवार्य है। इन खाली हुए स्लॉट्स पर नए लोग बुकिंग कर सकते हैं। जल्द ही पेड बुकिंग भी शुरू की जाएगी। --------------

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें