फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला कैंट के सरकारी पीजी कॉलेज का बदला नाम, अब आचार्य रघुवीर का नाम मिला

नरेंद्र आर्य Updated Tue, 18 Aug 2026 07:41 PM IST

अंबाला। प्रदेश सरकार ने अंबाला कैंट स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज का नाम बदलकर महान शिक्षाविद और भाषा विज्ञानी आचार्य रघुवीर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज कर दिया है। सरकार के इस फैसले से शिक्षा जगत और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. देशराज बाजवा ने बताया कि संविधान सभा के सदस्य रहे आचार्य रघुवीर के नाम पर संस्थान का नामकरण होना पूरे जिले के लिए बेहद गौरव की बात है। आचार्य रघुवीर ने ही सबसे पहले भारतीय संविधान का हिंदी में अनुवाद किया था। डॉ. बाजवा ने स्पष्ट किया कि नाम परिवर्तन को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव की ओर से आधिकारिक पत्र प्राप्त हो चुका है। प्राचार्य ने बताया कि चालू शैक्षणिक सत्र से कॉलेज में बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई शुरू कर दी गई है। यह जिला अंबाला का पहला ऐसा कॉलेज बन गया है, जहां नए सत्र की सभी सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। प्राचार्य ने इसे संस्थान की बढ़ती साख और शैक्षणिक गुणवत्ता का परिणाम बताया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें