फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हेरोइन के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Wed, 14 May 2025 04:46 PM IST

दिल्ली से हेरोइन लाकर अंबाला व आसपास के क्षेत्रों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सीआईए-1 ने टैक्सी चालक सहित चार आरोपियों को काबू किया है। उनके कब्जे से 380 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। पकड़े गए सभी आरोपी अंबाला छावनी के रहने वाले हैं। मंगलवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी थी कि दिल्ली से एक टैक्सी में हेरोइन आने वाली है। सूचना के बाद टीम ने मुलाना के पास मारकंडा पुल पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक टैक्सी दिल्ली की तरफ से आती दिखाई दी और उसने रुकने का इशारा किया। टैक्सी के रुकते ही टीम ने कार में बैठे युवकों को काबू कर लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो तीन युवकों से अलग-अलग मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। इसमें अंबाला छावनी के तेली मंडी निवासी कृश उर्फ काली से 300 ग्राम हेरोइन, ग्वाल मंडी निवासी अजय और विकास से 40-40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस दौरान टैक्सी चालक सुशील को भी काबू किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें