मौसम ने देर से करवट ली। एक दिन पहले तक दिसंबर में भी सर्दी का एहसास नहीं हो रहा था, मगर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार सुबह से ही अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही शहर कोहरे की आगोश में लिपटा रहा। इस बीच पछुआ हवा के चलने से गलन बढ़ गई। दिसंबर में पहली बार लोगों ने कंपकंपी महसूस की। पूरे दिन बर्फीली हवा और शीतलहर के चलते लोग ठिठुरते रहे।