केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेलवे बजट की जानकारी दी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने सभी जीएम संग वीडियो कांफ्रेसिंग कर रेल की योजनाओं और बजट के बारे में जानकारी साझी की। बताया कि यूपी में 19,858 करोड़ रुपये का रेल बजट मिला है। आने वाले दिनों में इस बजट से यूपी की रेलवे लाइनों को सुरक्षा कवच प्रणाली से सुरक्षित किया जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर से सभी टर्मिनल स्टेशन के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी। छह साल में यूपी की सभी लाइन कवच सुरक्षा प्रणाली से लैस की जाएगी। कहा, अधिक ट्रेनें चलाई जाए इसलिए गोरखपुर स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके अलावा कम दूरी के लिए नमो भारत ट्रेन चलाई जाएगी। गोरखपुर से अयोध्या के बीच भी चल सकती है। गोरखपुर से एनईआर की जीएम सौम्या माथुर जुड़ी थीं।