मोहद्दीपुर इलाके में घंटों से भीषण जाम लगा हुआ है। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और लोग परेशान हो रहे हैं।जाम में फंसे होने से वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। स्कूली वाहनों और एंबुलेंस को भी जाम से निकलने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।