फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अंडरपास क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद होने से ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें

जय नारायण पांडेय Updated Tue, 21 Jul 2026 05:19 PM IST

रेलवे अंडरपास क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद होने से ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें गोरखपुर के टिकरिया गांव में बने रेलवे अंडरपास के क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से उसे बंद कर दिया है। अंडरपास बंद होने से टिकरिया सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह अंडरपास गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रमुख रास्ता था। इसके बंद होने के बाद लोगों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी छात्रों, किसानों, मजदूरों और मरीजों को हो रही है। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में कठिनाई हो रही है, वहीं स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें