गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित रास रंग गरबा नाइट्स में संगीत, नृत्य और उत्साह का संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे युवाओं ने भक्ति गीतों की धुन पर गरबा किया तो बॉलीवुड गानों पर भी जमकर डांस किया। गीत-संगीत के बीच युवाओं ने अपनी भावनाएं साझा कीं। पूरे कार्यक्रम में उत्सव और उमंग का माहौल छाया रहा।