पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने और किसानों व युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में पहली बार एक दिवसीय फर्स्ट पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें पोल्ट्री क्षेत्र से जुड़े किसानों, उद्यमियों, विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पोल्ट्री उद्योग के विकास, आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक प्रबंधन, रोग नियंत्रण, निवेश और बाजार की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि और पशुपालन के साथ पोल्ट्री उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सोच अपनाकर इस क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं।