गोरखपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम से एनसीसी कैडेट्स द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। एडीजी अखिल कुमार साथ में ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत, कर्नल नरेंद्र डांगर तथा ले.अमित मसीह ने रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर रवाना किया।