फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप और उमस के बाद हल्की बारिश ने दी राहत

दिनभर तेज धूप और उमस से परेशान शहरवासियों को शनिवार शाम मौसम ने राहत दी। शाम के समय अचानक आसमान में बादल छाए और कुछ देर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश होते ही तापमान में गिरावट महसूस हुई और मौसम सुहाना हो गया। उमस से राहत मिलने पर बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए। कई लोग परिवार के साथ सड़कों और आसपास के इलाकों में घूमते नजर आए। बच्चों ने भी बारिश का आनंद लिया। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने हल्की बारिश को राहत देने वाली बताया। हालांकि बारिश ज्यादा देर नहीं हुई, लेकिन इससे मौसम खुशनुमा हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें