मंगलवार को कमिश्नर सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने की। बैठक में डीएम, सीडीओ समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कमिश्नर ने विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।