मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में लगातार हो रही गतिविधियों के जरिए आम जनता को परेशान करने और अव्यवस्था व अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल संवैधानिक संस्थाओं को भी कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।