ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राष्ट्रबंधन समिति की तरफ से ढ़ोल नगाड़े बजाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। समिति के लोगों ने भारतीय सेना को बधाई देते ऑपरेशन सिंदूर की जमकर तारीफ की। कहा- इस ऑपरेशन सिंदूर से देश के लोगों को शांति मिली है। आतंकी हमले में देश ने अपने बेटे-बेटियों को खोया था। भारत माता की जय के नारे लगाते हुए लोगों ने ढ़ोल पर नृत्य करते हुए खुशी जताई।