मशहूर गुजराती लेखक तारक मेहता का बुधवार सुबह अहमदाबाद में निधन हो गया । 87 साल के तारक लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। गुजराती भाषा में अपने कॉलम ‘दुनिया ने ऊंधा चश्मा’ के लिए विख्यात तारक मेहता ने 80 से ज्यादा किताबें लिखीं। तारक मेहता के परिजनों ने तारक मेहता का अंतिम संस्कार न कर देहदान करने का फैसला किया है।