मुंबई के मशहूर लाल बाग के राजा के दर्शन करने के लिए बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट की बड़ी हस्तियां भी पहुंच रही हैं। मंगलवार को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और क्रिकेट की दुनिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर लाल बाग के राजा के दरबार में पहुंचे। इस दौरान सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि भी मौजूद रहीं। बता दें कि सचिन और बिग बी हर साल लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए आते हैं।