पूर्वी दिल्ली स्थित शाहदरा छोटे बाजार गोल्ड मार्केट में स्वर्ण व्यापारियों को अतिक्रमण, स्कैम और अन्य समस्याओं के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने से पहले घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। मिलावट के चलते कुछ स्वर्ण व्यापारी तीन से चार प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर गहने बेच रहे हैं।