फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव: एनएसयूआई ने लॉन्च किया मेनिफेस्टो, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बंद करने की मांग

डूसू चुनाव को लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने अपना चुनावी मेनिफेस्टो लॉन्च किया। इसमें संगठन ने छात्रों से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। एनएसयूआई ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम को बंद करने की मांग भी की है। मेनिफेस्टो में विश्वविद्यालय और कॉलेज परिसरों में छात्रों को साफ पानी और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही हर कॉलेज परिसर में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है। एनएसयूआई ने प्रत्येक कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा शुरू करने का भी वादा किया है। इसके अलावा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित करने की मांग मेनिफेस्टो में शामिल की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें