नेहा बोरा ने एसडीएम कोर्ट के उस नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें जांच के दौरान शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस के तहत उन्हें 10 हजार रुपये का बॉन्ड भरने और एक जमानतदार पेश करने को कहा गया था। हाईकोर्ट ने कल उनकी याचिका खारिज कर दी थी। अब कुछ देर में SEM कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी। पेशी से पहले मंदिर मार्ग थाने के बाहर विरोधियों ने नारेबाजी की। इसे देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।