पेड़ कटाई की छूट वाली अधिसूचना पर दिल्ली हाई कोर्ट नाराज। अदालत ने कहा दिल्ली सरकार अधिसूचना वापस ले वरना होगी अवमानना की कार्रवाई। दिल्ली सरकार ने जून में विकास कार्यों के लिए पेड़ों को काटने की अनुमति लिए जाने की शर्त हटाने वाली अधिसूचना जारी की थी। न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की एकल पीठ ने कहा पेड़ों की कटाई पहले ही गंभीर चिंता का विषय।