फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई और साइबर सुरक्षा से बदलेगी बैंकिंग, आईआईटी दिल्ली की पहल

विकास कुमार Updated Sat, 11 Jul 2026 08:31 PM IST

बैंकिंग सेक्टर को साइबर हमलों से सुरक्षित बनाने से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई), क्वांटम तकनीक और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी दिल्ली के एफआईटीटी ने नेटवेस्ट फिनटेक फ्रंटियर कार्यक्रम की शुरुआात की है। नेटवेस्ट समूह के साथ मिलकर आईआईटी दिल्ली ने उद्योग और शिक्षण संस्थान के बीच यह साझेदारी की है। इसका उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीकों पर शोध को बढ़ावा देना और उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में व्यावहारिक रूप से लागू करना है। इस पहल के माध्यम से आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ता, संकाय सदस्य और उन्नत चरण के स्टार्टअप्स सीधे समूह के साथ काम करेंगे। उन्हें बैंकिंग क्षेत्र की वास्तविक चुनौतियों पर आधारित समाधान विकसित करने, पायलट प्रोजेक्ट चलाने और ब्रिटेन के बैंकिंग बाजार तक अपनी तकनीकों को पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें