फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो स्टेशन की डराने वाला VIDEO, ड्राइवर के उड़े होश

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Thu, 24 May 2018 08:14 AM IST

दिल्ली के शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक शख्स ने प्लेटफॉर्म बदलने के लिए मेट्रो ट्रेक का ही रास्ता चुन लिया। बिना जान की परवाह किए 21 साल का युवक ये ट्रेक उस वक्त पार करने की कोशिश करता है जब दूसरी ओर पहले से एक मेट्रो खड़ी होती है। लड़का जैसे ही उस ट्रेक पर पहुंचता है मेट्रो चल पड़ती है लेकिन गनीमत ये हुई कि मेट्रो के ड्राइवर ने वक्त रहते उसे देख लिया और वो मेट्रो रोक ली। इसके बाद मेट्रो प्राशसन ने लड़के को हिरासत में ले लिया जहां लड़के ने अपने दलील दी कि उसे प्लेटफॉर्म बदलना था और इसके सिवा उसे दूसरा रास्ता नहीं पता था।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें