राजधानी दिल्ली स्थित लाल किले के प्रांगण में आयोजित भारत पर्व में इस बार 41 गणतंत्र दिवस झांकियां प्रदर्शित की गई है, जो देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र सरकार की झलक दिखा रहे हैं। इन झांकियों के जरिए लोगों को भारत की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और विकास यात्रा को करीब से देखने का मौका मिल रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर शुरू हुए इस उत्सव में राजधानी दिल्ली के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंच रहे हैं।