फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को किया नमन, बलिदानी उमर मोहम्मद के परिजनों का सम्मान

पुलिस लाइन नूंह स्थित शहीद स्मारक पर मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने देश की सुरक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों और जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों की वीरता और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान देश की सुरक्षा और आमजन की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में तत्पर रहते हैं। संकट के समय ये जवान सबसे आगे रहकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 10 जवानों की याद में मनाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें