इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की राज्यस्तरीय सम्मान दिवस रैली रविवार, 27 सितंबर को नूंह जिले में आयोजित की जाएगी। पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली इस रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैली का नेतृत्व इनेलो के प्रधान महासचिव एवं वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला करेंगे।