फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की कार्रवाई, आतंकी उमर के किराए के घर की ली गई तलाशी

राहुल तिवारी Updated Mon, 17 Nov 2025 07:20 PM IST

नूंह के वार्ड नंबर 4 की हिदायत कॉलोनी एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों का केंद्र बनी रही। दिल्ली बम ब्लास्ट से पहले आतंकी डॉक्टर उमर के करीब 10 दिनों तक इसी कॉलोनी में ठहरने की जानकारी सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने सोमवार को क्षेत्र में अपनी कार्रवाई तेज कर दी। सुबह अचानक बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम भारी सुरक्षा के साथ कॉलोनी में पहुंची। टीम ने उस मकान में करीब एक घंटे तक गहन छानबीन की, जहां आतंकी उमर के ठहरने की बात सामने आई थी। इस दौरान डॉग स्क्वायड ने घर के कमरों, आसपास के खुले स्थानों और संदिग्ध जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें