फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों के आगमन के साथ ही शहर की नर्सरियों में विंटर पौधों की बढ़ने लगी मांग

नोएडा, संवाददाता। सर्दियों के आगमन के साथ ही शहर की नर्सरियों में विंटर पौधों की मांग बढ़ने लगी है। विंटर पौधों में गेंदा, पेटूनिया, पैंसी, गुलदाउदी, डहेलिया और कैलेंडुला जैसे मौसमी फूल शामिल हैं। ये पौधे ठंड के मौसम में अच्छी तरह खिलते हैं और घरों की बालकनी, छत व गार्डन की खूबसूरती बढ़ाते हैं। वहीं, घरों के अंदर रखने के लिए इनडोर पौधों की भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। इनमें स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट और एरेका पाम प्रमुख हैं। इन पौधों को कम धूप वाली जगहों पर भी रखा जा सकता है। नोएडा सेक्टर-78 स्थित दो भाई नर्सरी के संचालक गुड्डू ने बताया कि इन दिनों छोटे सजावटी और गिफ्टिंग वाले पौधों की भी मांग है। इनमें डॉल्फिन प्लांट, पांडा प्लांट और डंकी टेल जैसे पौधे शामिल हैं। इनकी कीमत 70 से 200 रुपये तक है। लोग इन्हें घरों की टेबल सजाने और उपहार देने के लिए भी खरीद रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें