उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का परीक्षा परिणाम आज शाम 4 बजे जारी होने वाला है। रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह और उत्सुकता देखने को मिल रही है। कई स्कूलों ने विद्यार्थियों को परिणाम देखने के लिए परिसर में बुलाया है, ताकि वे शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपना परिणाम देख सकें। इसी कड़ी में श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। छात्राएं सुबह से ही स्कूल पहुंच रही हैं और अपने साथियों के साथ रिजल्ट को लेकर चर्चा कर रही हैं। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को सकारात्मक रहने और परिणाम को आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करने की सलाह दी है।