पैकेजिंग के क्षेत्र में देश की अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनी यूफ्लेक्स लिमिटेड का दो दिवसीय वैश्विक नेतृत्व सम्मेलन 'इनफ्लेक्शन 2026' गुरुवार को रैडिसन ब्लू, नोएडा में शुरू हुआ। सम्मेलन में भारत सहित मिस्र, नाइजीरिया, दुबई, पोलैंड, हंगरी, मेक्सिको और अमेरिका में कंपनी के कारोबार से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूफ्लेक्स समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी ने कहा, यह दौर पैकेजिंग का है। हमारी कोशिश है कि जो भी बेकार या खराब चीजें हैं, उनका दोबारा इस्तेमाल कर उसे संसाधन बनाया जा सके। टिकाऊ पैकेजिंग ही भविष्य है। उन्होंने कहा कि आज कंपनी कई देशों में पहुंच चुकी है, लेकिन आने वाले समय में लक्ष्य और भी कई देशों से भी आगे कंपनी को ले जाने का है। उन्होंने अपने जीवन के सफर और सफलता की कहानी साझा करते हुए युवाओं को संदेश दिया कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती। इसके लिए लगातार मेहनत, ईमानदारी और खुद को नया करने का साहस जरूरी है। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध अभिनेता बोमन ईरानी का विशेष सत्र का आयोजन किया गया इसमे उन्होंने बनने की कहानी, बदलने और खुद को नया करने का साहस विषय पर अपने अनुभव साझा किया।