नोएडा में सेक्टर 34 स्थित उदयगिरी प्रथम अपार्टमेंट में रविवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान निवासियों ने सेक्टर की समस्याएं गिनाई। जहां बिजली के जर्जर पैनल, टूटी नाली की जालियां और क्षतिग्रस्त सेंट्रल पार्क की दीवारों से निकली सरिया हादसे को दावत दे रही हैं।। वहीं दूसरी ओर रात को अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात को अंधेरे के चलते निवासी निकलने में डरते हैं।