2010 में प्रोजेक्ट लॉन्च हुआ। 2010-11 को लोगों ने प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक किए। तब से 14 साल बीत जाने के बाद भी अब तक निवासियों की रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। सोसाइटी में जिम, क्लब हाउस, स्विमिंग पूल जैसी मूलभूत सुविधा तक नहीं है। इन्हीं मुद्दों को रविवार को अमर उजाला संवाद में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रेडीकॉन वेदांतम सोसाइटी के निवासियों ने उठाया। उन्होंने बताया कि कई साल से वह केवल अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं,लेकिन कोई सुनने वाला है। बिल्डर का किसी को पता नहीं। अब तक कितने बिल्डर बदल गए कोई जानता ही नहीं है। रजिस्ट्री का पूछने पर बताया जाता है कि उन्हें कुछ पता नहीं है।