प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। इसी कड़ी में स्पेक्ट्रा ल्यूमिनेयर्स ने अनोखी पहल करते हुए नोएडा के सेक्टर-132 स्थित ऐस कैपिटल बिल्डिंग को जगमगा दिया। भव्य अंदाज़ में सजाई गई 66 मीटर लंबी फ़साड पर प्रधानमंत्री मोदी की कई तस्वीरें प्रदर्शित की गईं, जिसने वहां से गुजरने वाले हर शख्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह पूरा डायनामिक लाइटिंग सेटअप स्पेक्ट्रा ल्यूमिनेयर्स द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है, जो किसी भी अवसर पर रंग-बिरंगे विज़ुअल्स, ग्राफिक्स और संदेश प्रदर्शित करने की क्षमता रखता है। इस खास प्रस्तुति के ज़रिए स्पेक्ट्रा ल्यूमिनेयर्स ने देश के लोकप्रिय नेता को अनूठे ढंग से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।