चोटपुर कॉलोनी में गिट्टी चौक से ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल तक बन रही सड़क के निर्माण में देरी और सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान संगठन ने प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने विधायक पंकज सिंह के आवास की ओर पैदल मार्च किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोक दिया, जिसके बाद वे सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी की।