नोएडा के स्टार्टअप इकोसिस्टम में तेजी से विकास हो रहा है। यहां करीब 3200 स्टार्टअप विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार कर रहे हैं और प्रदेश के साथ देश की अर्थव्यवस्था में लाखों रुपये का योगदान दे रहे हैं। इसमें नोएडा के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के अधिकारियों की भी काफी अहम भूमिका रही हैं। जिनके बदौलत ये स्टार्टअप लगातार तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। इसमें कई स्टार्टअप की कमान महिलाओं ने अपने हाथों में थाम रखी हैं। नोएडा के स्टार्टअप विभिन्न क्षेत्रों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह टेक्नोलॉजी, फिनटेक, हेल्थटेक, ई-कॉमर्स आदि में काम कर नोएडा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर एक नई पहचान दिलाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। इन स्टार्टअप्स ने न केवल रोजगार के अवसर पैदा किए हैं बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाया है। इनके नवाचारों ने कई परिवारों के जीवन यापन को आसान बनाया।