नवरात्रि के पावन अवसर पर ऐस सिटी सोसायटी में माता की चौकी एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं और बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। कोरियोग्राफर्स की मेहनत और प्रतिभागियों के उत्साह ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर एओए अध्यक्ष मनीष दुबे, सेक्रेटरी श्रीकांत, बलबीर बहादुर जोहरी, रूबी और पवन गौतम, कुमार गौरव, सुमित भारद्वाज, उमेश शुक्ला, संतोष, शशांक, सचिन राठी, पंकज कुमार पंत, सुनील कुमार सिंह, अभय, हरीश कुमार, भूपेश शर्मा, डॉ. सौरभ शर्मा, सौरभ आदि मौजूद रहे।