आज से इंटरनेशनल कराटे डैन ग्रेडिंग एवं टेक्निकल सेमिनार का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में नेपाल, भारत, रूस, मलेशिया सहित भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 100 वरिष्ठ कराटे मास्टर्स भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर 1st डैन से लेकर 4th डैन तक की डैन ग्रेडिंग परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त डैन डिग्री प्रदान की जाएगी।