यमुना सिटी में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना और ठंडा हो गया। अचानक बदले मौसम का लोगों ने भी जमकर आनंद लिया।