ग्रेटर नोएडा में जेएसबी बॉक्सिंग एकेडमी पर बच्चों से मिलने के लिए आए जर्मनी से डॉक्टर पार्थ और उनके साथी डॉक्टर मारनो आए। उन्होंने बच्चों से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वह बेहतर खेले। उन्हें जानकारी दी गई कि कई खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल खेल रहे हैं, लेकिन उनके पास सुविधाएं कम हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आएं।