सेक्टरों के अंदर साइकिल भी सुरक्षित नहीं रह गई है। सेक्टर बीटा वन के सी ब्लॉक में एक चोरी ने घर के अंदर से साइकिल चोरी कर ली। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
चोर ने मात्र 20 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया। वो काफी देर तक मकान के बाहर खड़ा रहा। उसके बाद अंदर गया और साइकिल उठाकर बाहर आ गया।
चोरी साइकिल चलाकर ले गया। हालांकि घटना 13 सितंबर की है लेकिन वीडियो को अब सोशल मीडिया पर वायरल किया गया हैं।