फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान में विजयादशमी पर भव्य शस्त्र पूजन एवं हवन-यज्ञ संपन्न

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान (सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन) परिसर में मंगलवार को विजयादशमी के पावन पर्व पर भव्य शस्त्र पूजन एवं हवन-यज्ञ का आयोजन धूमधाम और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। संस्थान विगत कई वर्षों से विजयादशमी का पर्व पारंपरिक गरिमा के साथ मनाता आ रहा है। इसी क्रम में आज प्रातः 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ किया गया, जिसमें विश्व शांति और राष्ट्र की उन्नति की कामना के साथ आहुतियां दी गईं। इसके बाद भारतीय संस्कृति और वीरता के प्रतीक शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें