फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: ग्रेनो में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता, समरविले स्कूल ने जीता मैच

अनुज कुमार Updated Wed, 29 Oct 2025 05:07 PM IST

ग्रेटर नोएडा सेक्टर सिग्मा स्थित होली पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरा दिन पहला मैच समरविले स्कूल व ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें समरविले ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 178 रन बनाए। ऋषभ ने 34 गेंदों पर 99 रन बनाए। वहीं ध्रुव ठाकुर ने 25 गेंदों पर 62 रन बनाए। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। और उसे हार का सामना करना पड़ा। ऋषभ सिंह ने दो ओवर में तीन विकेट लिए और मैन ऑफ़ द मैच चुने गए। वहीं दूसरा मैच जीडी गोयनका स्कूल और ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के बीच हुआ। जिसमें ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की टीम 10 ओवर में चार विकेट खोकर 57 रन ही बना सकी। प्रतिद्वंद्वी टीम ने 10 ओवर में अपने 7 विकेट खोकर 141 रन बनाए। जीडी गोयंका स्कूल के खिलाड़ी हिमांशु ने 18 गेंद में 68 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच चुने गए। खिलाड़ी प्रियांशु सिंह ने दो ओवर में तीन विकेट लेकर अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें