फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रक्षाबंधन से पहले यमुना सिटी के बाजारों में रौनक, सजी राखियों की दुकानें

Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 21 Aug 2026 10:51 PM IST

यमुना सिटी में रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही यमुना सिटी की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों से लेकर सड़कों की पटरियों तक राखियों की दुकानें सज गई हैं। बाजार में रंग-बिरंगी और अलग-अलग डिजाइन की राखियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून डिजाइन वाली राखियां भी मौजूद हैं, जबकि पारंपरिक डिजाइन की राखियां भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं। बाजार में अलग-अलग कीमतों की राखियां उपलब्ध हैं। कहीं पांच रुपये की एक राखी मिल रही है तो कहीं 20, 50 और 80 रुपये तक की राखियां हैं। इसके अलावा 500 रुपये तक की राखियां भी दुकानों पर मौजूद हैं। कुछ दुकानदार 40 रुपये में एक दर्जन राखियां भी दे रहे हैं। बाजार में बड़ी दुकानों के अलावा लोग सड़कों की पटरियों पर रेहड़ी लगाकर भी राखियां बेच रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें