फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में सांसों के बाद आंखों पर भारी पड़ रहा प्रदूषण, बढ़े मरीज

आकाश दुबे Updated Fri, 08 Nov 2024 05:45 PM IST

वातावरण में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण अब सांसों के साथ आंखों की सेहत पर भी भारी पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के नेत्र रोग विभाग में इन दिनों प्रदूषण के चलते आंखों की समस्या के मरीजों की संख्या बढ़ी है। वह मरीज जिनको पहले से ही आंखों की कोई समस्या है, उनकी परेशानी और बढ़ गई है। यहां पर आंखों में सूखापन होना, आंखें लाल पड़ना, उनमें खुजली होना जैसी समस्याओं के मरीज आ रहे हैं। विभाग के चिकित्सक डॉ. कृष्ण कुलदीप गुप्ता बता रहे हैं कि किस प्रकार थोड़ी देखभाल से राहत मिल सकती है। समस्या अधिक होने पर चिकित्सक के पास जाने में देरी न करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें