तीन हजार रुपये के लिए हुई थी हत्या। मृतक आशु ने मुख्य आरोपी अपने पूर्व दोस्त पारुल को तीन हजार रुपये उधार दिए थे। दिवाली के तीन दिन पहले रुपये वापस मांगने पर झगड़ा हुआ था। तब आशु ने तीन थप्पड़ पारुल को मार दिए थे। उसकी रंजिश में बुधवार रात पारुल ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की। तीन चाकू पुलिस ने बरामद किया है। एक आरोपी की गिरफ़्तारी अभी बाकी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पारुल निवासी छिजरासी, अमित पासवान निवासी चोटपुर, अकरम निवासी चोटपुर कॉलोनी के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी पारुल है।