नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में एशियाई फिल्म और टेलीविजन अकादमी (एएएफटी) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय एएएफटी स्पोर्ट्स स्टार लीग (एएसएसएल) 2026 का बुधवार को उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। यह खेल प्रतियोगिता 11 से 13 मार्च तक आयोजित की जा रही है। इसमें एएएफटी मीडिया और कला विश्वविद्यालय सेक्टर-16ए फिल्म सिटी के छात्रों के साथ-साथ विभिन्न विभागों और अन्य कॉलेजों की टीमों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एएएफटी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. संदीप मारवाह ने किया। उद्घाटन समारोह में मशाल प्रज्ज्वलन और मार्च-पास्ट के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस दौरान खिलाड़ियों ने मैदान का चक्कर लगाकर खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का संदेश दिया।