ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में आठ माह के एक बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने बच्चे को उसी के घर के आंगन से अगवा कर लिया। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के पति को हिरासत में ले लिया है लेकिन, आरोपी महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं है।