बादशाहपुर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एनएच-48 पर दो गाड़ियों के बीच हुई टक्कर से हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। अचानक हादसा होने से हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलने को मजबूर हो गए। टक्कर के बाद वाहन सड़क पर ही खड़े हो गए जिससे पीछे से आ रहे वाहनों की गति धीमी हो गई। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। लगभग एक घंदे बाद तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम पर काबू पाया।